सुरक्षित सेक्स

यदि आप चूमने एवं सहलाने से आगे बढ़ते हैं तो यह महत्वपूर्ण है की सेक्स सुरक्षित हो। यौन संचारित रोग एवं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए हमेशा ही सुरक्षित सेक्स करना चाहिए।

यह असुरक्षित है

कण्डोम एवं अन्य किसी गर्भनिरोधन जैसे गोलियों के बिना संभोग (योनि में लिंग का प्रवेश)
कण्डोम के बिना गुदा मैथुन (गुदाद्वार में लिंग का प्रवेश)
लड़कों के लिए कण्डोम के बिना मुख मैथुन और लड़कियों के लिए डेन्टल डैम (जिसे वैजाइनल डैम भी कहते हैं - योनि को ढकने के लिए लेटेक्स का एक चैकोर टुकड़ा) के बिना मुख मैथुन
आपस में एक दूसरे के सेक्स के लिए खिलौने (सेक्स टॉय) को साफ़ किए बिना इस्तेमाल

यह सुरक्षित है


सहलाना, जीभ का इस्तेमाल करते हुए चूमना, गले लगाना, मालिश या मसाज करना, स्वयं का या अपने साथी का हस्तमैथुन
गुणवत्ता प्राप्त कण्डोम का इस्तेमाल करके संभोग (योनि में लिंग का प्रवेश)
संक्रमण से बचने के लिए गुणवत्ता प्राप्त कण्डोम एवं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए किसी दूसरे प्रकार के गर्भनिरोधन जैसे गोलियों का प्रयोग करते हुए संभोग (योनि में लिंग का प्रवेश)
शुक्राणु या रक्त (उदाहरण के लिए माहवारी का रक्त) के मुख में गए बिना मुख मैथुन

डबल डच

सेक्स का सबसे सुरक्षित तरीका डबल डच है - यानी कण्डोम एवं किसी अन्य गर्भनिरोधन जैसे गोलियों का प्रयोग। कण्डोम यौन संचारित रोग से सुरक्षा प्रदान करता है। दूसरे प्रकार का गर्भनिरोधन, जैसे गोलियाँ, अनचाहे गर्भ से बचाती हैं क्योंकि कण्डोम 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं होता । गर्भनिरोधन भाग देखें।
यदि मुख मैथुन के समय किसी के मुख में शुक्राणु या रक्त नहीं जाता है तो वे एचआईवी के जोखिम से बचे रहते हैं। पर उन्हें तब भी हरपीज़ जैसे अन्य यौन संचारित रोग हो सकते हैं।

loading...

0 टिप्पणियाँ: